मुंबई। मुंबई के उपनगर विले पार्ले में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के कार्यालय में शनिवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गर्मी के तापमान के साथ आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है।
जानें क्या है पूरी खबर
उन्होंने बताया कि विले पार्ले पश्चिम में एसवी रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत में सुबह सात बजे आग लग गई। हालांकि, घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।
महाराष्ट्र: मुंबई के सांताक्रूज में एलआईसी कार्यालय की इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/fcjN3QZfH5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2022