नई दिल्ली। आज के समय में लगभग ज्यादातर World Asthma Day 2022 लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। मई के महीने का पहला मंगलवार अस्थमा दिवस के रूप में मनाते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि इसके क्या लक्षण है और इसके अस्थमा का अटैक आने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए।
क्या है अस्थमा —
चिकित्सकों की मानें तो वायुमार्ग में होने वाली सूजन को अस्थमा कहा जाता है। जब सांस की नली में सूजन आ जाती है तो उस स्थिति में फेफड़ों से हवा को बाहर लाना मुश्किल हो जाता है। जिसके चलते रोगी की सांसें फूलने लगती हैं। जिसके चलते सीने में घरघराहट, सीने में जकड़न और खांसी जैसी शुरू हो जाती हैं।
क्यों मनाते हैं अस्थमा—डे —
आपको बता दें हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को अस्थमा डे के रूप में मनाते हैं। इसे मनाने के पीछे का कारण लोगों को अस्थमा के प्रति जागरुक करना है। आपको बता दें वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के अनुसार, साल 2019 में अस्थमा ने अनुमानित 262 मिलियन लोगों को प्रभावित किया। जिसके चलते 461000 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। वहीं बच्चों की बात करें तो उनमें ये आम पुरानी बीमारी मानी जाती है।
डॉ रमेश चाउदा के अनुसार जानने की कोशिश करते हैं कि अस्थमा क्या है, अस्थमा का अटैक कैसे और क्यों आता है। साथ ही जानते हैं कि इसके अटैक के लक्षण और उपचार क्या है।
क्यों आता है अस्थमा –
विशेषज्ञों के अनुसार अस्थमा सांस से जुड़ी एक पुरानी बीमारी है। जो फेफड़ों में वायुमार्ग में सूजन पैदा कर देती है। सूजन के कारण हवा के अंदर और बाहर जाने में समस्या पैदा होने लगती है। आपको बता दें अस्थमा का दौरा तब पड़ता है जब ये लक्षण और अधिक बढ़ जाते हैं। जिसके चलते सांस लेने में समस्या होने लगती है।
अटैक आने पर तुरंत करें ये काम —
सबसे पहले सीधे बैठ जाएं। साथ ही शांत रहने की कोशिश करें। इस समय बेहद ध्यान रखने वाली बात ये है कि आपको लेटना नहीं है।
हर 30 से 60 सेकंड में एक रिलीवर या रेस्क्यू इनहेलर का एक पफ लें, जिसमें अधिकतम 10 पफ हों।
यदि लक्षण खराब हो रहे हैं या 10 पफ के बाद भी सुधार नहीं हो रहा, तो इमरजेंसी मेडिकल हेल्प लें।
यदि सहायता पहुंचने में 15 मिनट से अधिक समय लगता है, तो चरण 2 को दोहराएं।
अस्थमा अटैक के लक्षण
खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न महसूस होना अस्थमा के दौरे के लक्षण हैं। कई बार लक्षण बिगड़ भी सकते हैं। कुछ लक्षण धीरे-धीरे खराब हो सकते हैं, कभी-कभी व्यक्ति को ध्यान दिए बिना भी। मरीज का रिलीवर इनहेलर मदद नहीं कर रहा है, या यह 4 घंटे से कम समय के लिए प्रभावी है।
अस्थमा के आम लक्षण
खांसना
घरघराहट
सांस की कमी
सीने में जकड़न
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।