चंडीगढ़।Chandigarh Canal Accident पंजाब के लुधियाना जिले से एक खबर सामने आई,जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। बता दें कि इस हादसे में वाहन पर सवार पांच व्यक्ति अपने रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे। तभी वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और वाहन नहर में पलट गया। जिसमें वाहन पर सवार एक व्यक्ति सुरक्षित है. और अन्य पांच लोग मारे गए।
थाना प्रभारी का बयान
आपको बता दें कि यह घटना पंजाब के लुधियाना जिले की है। जहां पर हाल में कनाडा से लौटे जतिंदर सिंह अपने पांच दोस्तों के साथ लेहाल गांव से लौट रहे थे तभी एक वाहन के नहर में गिर जाने से वाहन सवार पांच लोगों की मौत हो गयी, इनमें एक प्रवासी भारतीय भी शामिल है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। और बताया कि पांचों अपने रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे। तभी वाहन अनियंत्रित हो गया और जागेरा गांव के पास श्रीहिंद नहर में पलट गया। थाना प्रभारी एम गुरुदीप सिंह ने बताया कि जतिंदर सिंह और चार अन्य लोग मारे गए जबकि एक व्यक्ति सुरक्षित है।