गुवाहाटी नगर निगम चुनाव: असम गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव में आज की मतगणना में भाजपा को एक बार फिर जीत का तमगा हाथ लगा है। जहां पर चुनाव के परिणाम में 60 में से भाजपा ने 58 सीटें जीत ली है। जिसे लेकर पीएम मोदी और असम मुख्यमंत्री ने खुशी जताई है। कांग्रेस के हाथ इस बार भी खाली रह गए है।
जानें अपडेट
इसे लेकर कामरूप (मेट्रो) जिला प्रशासन ने अपडेट देते हुए कहा कि, गुवाहाटी नगर निगम चुनाव में 57 वार्डों में से भाजपा ने 43 वार्ड जीते हैं जबकि उसकी सहयोगी AGP ने 5 वार्डों में जीत हासिल की है। AAP और असम जातीय परिषद (AJP) ने अब तक 1-1 वार्ड जीता है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “गुवाहाटी नगर निगम चुनावों के रुझान भाजपा की जीत को दर्शा रहे हैं, मैं भाजपा की सहयोगियों और गुवाहाटी के लोगों को GMC चुनावों में 58/60 वार्डों की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करता हूं।”
(फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/VqBnyHMWfY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2022
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
आपको बताते चलें कि, इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी नगर चुनाव परिणामों को लेकर गुवाहाटी के लोगों को धन्यवाद करते हुए ट्वीट किया और लिखा “विकास के एजेंडे पर निर्माण करने के लिए भाजपा को असम में एक शानदार जनादेश दिया गया है, इसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं।” इसके अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि, “गुवाहाटी नगर निगम चुनावों के रुझान भाजपा की जीत को दर्शा रहे हैं, मैं भाजपा की सहयोगियों और गुवाहाटी के लोगों को GMC चुनावों में 58/60 वार्डों की ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए धन्यवाद करता हूं।”