Entertainment: बॉलीवुड के स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने जहां पर आलिया भट्ट संग 14 अप्रैल को पंजाबी रीति रिवाज से ब्याह रचाया है वहीं पर हाल ही में कपूर परिवार में सबसे छोटे सदस्य समारा साहनी ने अपनी मामी का कुछ इस अंदाज में वेलकम किया जिसे देखते ही नानी नीतू कमेंट किए बिना नहीं रह पाई।
सोशल मीडिया पर समारा ने शेयर की पोस्ट
आपको बताते चलें कि, हाल ही में सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की भांजी समारा ने मामी आलिया का पोस्ट शेयर कर वेलकम किया है। जिसमें कहा जाए कि, समारा ने पोस्ट पर दो फोटो शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, परिवार में आपका स्वागत है आलिया मामी। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। इस पोस्ट पर उनकी नानी नीतू कपूर ने कमेंट कर लिखा, यह सबसे स्वीट है। वहीं उनकी मां रिद्धिमा कपूर सहानी ने हार्ट के इमोजी पोस्ट किए हैं।
रणबीर की भांजी है समारा साहनी
आपको बताते चलें कि, समारा साहनी रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की बेटी है जिसका जन्म 2011 में हुआ। बताते चलें कि, आने वाले समय में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 9 सिंतबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें रणबीर आलिया के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन अक्किनेनी और मौनी रॉय भी नजर आएंगे।