Congress: एक तरफ जहां पर कांग्रेस की स्थिति विधानसभा चुनावों से आए परिणामों के बाद बिगड़ गई है वहीं पर आने वाले समय में संगठन को मजबूत आधार अब मिलने वाला है जहां पर कांग्रेस में प्रशांत किशोर की एंट्री तय मानी जा रही है। जिसे लेकर आलाअधिकारियों की बैठक और चर्चा हो चुकी है।
जानें PK का साथ देगा अन्य पार्टियों को मात
आपको बताते चलें कि, प्रशांत किशोर को शामिल करने को लेकर कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम दिल्ली पहुंच रहे है जहां पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज दिल्ली पहुंच रहे है जहां पर आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात कर आगे की चर्चा की जाएगी। बताया जा रहा है कि, पार्टी में जल्द ही प्रशांत किशोर को पार्टी महासचिव का पद दिया जा सकता है। जिसमें वे पार्टी को स्ट्रैटजी और अलायंस पर काम करेंगे। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस में पहली बार इस तरह के पद बनाए जाएंगे। आने वाले 2024 के चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर का साथ फायदेमंद साबित हो सकता है।
सीएम गहलोत ने बताया फायदेमंद
यहां पर कांग्रेस के मंत्रियों द्वारा भी प्रशांत किशोर को लेकर बयान सामने आ रहे है जिसमें कहा कि, प्रशांत किशोर जैसे इस्ट्रैटजिस्ट का अनुभव कांग्रेस के लिए फायदेमंद होगा। बताते चलें कि, करीब 6 महीने से चल रही बैठक के बाद से इन्हें पार्टी में शामिल किए जाने पर रणनीति बन गई है इससे पहले कई बार उनकी एंट्री टल गई थी।