Bihar Weather Update: देश के कई हिस्से जहां भीषण गर्मी के प्रकोप से जूझ रहे है वहीं पर बिहार राज्य का मौसम में बारिश का असर नजर आया है जहां पर बीते रविवार रात को तेज बारिश के साथ ओले गिरे है जिससे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
खड़ी फसलों पर फिर बारिश का पानी
आपको बताते चलें कि, बिहार में बदलते मौसम के बाद किशनगंज में कल यानी रविवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे खेतों में खड़ी मक्का गेहूं और अनानास की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है, किसान फसल को काटने की तैयारी में थे तभी बारिश के प्रभाव से फसलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा बेतिया में भी आधे घंटे की बारिश हुई है जिससे बढ़ते तापमान में काफी गिरावट आई है। नरकटियागंज और भारत नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है जिससे आम और लीची की फसलों को नुकसान हुआ है।
अगले 24 घंटों में इन जिलों में गिरेगा पानी
आपको बताते चलें कि, प्रदेश में पुरवा व पछुआ का असर बरकरार है जहां पर प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहने के आसार हैं। बताते चलें कि, अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में पुरवा व पछुआ के प्रवाह से मौसम के मिजाज में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहने के आसार हैं, जबकि उत्तर पूर्व जिलों के अररिया, किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल शामिल है।