RBI Rate: देश जहां पर महंगाई के दौर से गुजर रहा है वहीं पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपने नए वित्त वर्ष की पहली बैठक रखी थी जिसमें RBI गवर्नर शक्तिकांत दास जीडीपी और महंगाई दरों के घटने-बढ़ने को लेकर स्पष्ट किया है। बताया जा रहा है कि, अगले वित्तीय वर्ष में 7.2 GDP हो सकती है। जिसके 0.6% गिरावट दर्ज की गई है।
जानिए RBI गर्वनर ने क्या कही बात
आपको बताते चलें कि, आरबीआई की आज पहली बैठक में RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि, बैठक के सभी सदस्यो की सहमति से ब्याज दरों में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है। बताया कि, रेपो रेट को 4% पर रखा गया है वहीं पर ईएमआई पर किसी प्रकार के फर्क नहीं पड़ने की बात कही गई है। RBI ने FY23 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 7.8% से घटाकर 7.2% कर दिया है। महंगाई दर का अनुमान 4.5% से बढ़ाकर 5.7% किया है। बता दें कि, यह बैठक 6 अप्रैल को की गई थी।
बैठक में रेपो रेट में नहीं किया बदलाव
आपको बताते चलें कि, बैठक में रेपो रेट में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है जो साल 2020 के बाद से अभी तक नहीं बढ़ी है। जो फिलहाल 4% के लेवल पर है। बता दें कि, रेपो रेट वह रेट होता है जिस पर RBI से बैंकों को कर्ज मिलता है, जबकि रिवर्स रेपो रेट वह दर होती है जिस दर पर बैंकों को RBI के पास अपना पैसा रखने पर ब्याज मिलता है।