Jammu-Kashmir: देश- दुनियाभर की तमाम ताजातरीन खबरों का सिलसिला जहां पर जारी है वहीं पर जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियां बनी हुई है। इस वक्त की खबर में अवंतीपोरा के त्राल इलाके में मुठभेड़ जारी है। इस दौरान मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए है।
जम्मू- कश्मीर पुलिस ने दी जानकारी
इस दौरान बताते चले कि, त्राल इलाके में चल रही मुठभेड़ के दौरान अंसार गजवत-उल-हिंद (AGuH) का आतंकवादी सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ मुआविया और लश्कर का आतंकवादी उमर तेली उर्फ तल्हा त्राल में मारा गया। दोनों श्रीनगर शहर में कई आतंकी अपराधों में शामिल थे, जिसमें हाल ही में खानमोह श्रीनगर में सरपंच (समीर अहमद) की हत्या में शामिल थे। इसे लेकर जम्मू-,कश्मीर के IGP कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि, पुलवामा ज़िले में 2 घटनाएं हुई हैं जिसमें दूसरे राज्यों के गरीब मज़दूरों को निशाना बनाया गया था। हमने उनकी(आतंकवादियों) पहचान कर ली है। शोपियां में भी एक कश्मीरी पंडित पर हमला हुआ है, हम इस मामले में भी जांच कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: अवंतीपोरा के त्राल इलाके में मुठभेड़ जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ऑपरेशन में लगी है। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है: जम्मू-कश्मीर पुलिस
(तस्वीरें वर्तमान समयानुसार नहीं हैं।) pic.twitter.com/1sTWF2Srv1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2022
पहले ये घटना आई थी सामने
आपको बताते चले कि, बीते दिन सोमवार 4 अप्रैल को मैसूमा इलाके में आंतकी हमला हुआ था जिसमें एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया। मैसुमा में आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर गोलियां चलाईं, जिसमें दो जवान घायल हो गए थे। घायल कर्मियों को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक को पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि, शोपियां में इस प्रकार की घटना हुई थी।