बीते एक दिन पहले एक गांव से भतीजे द्वारा चाची को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। चाची को भगाकर ले जाने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के अनुसार प्रदीप कुमार बीते सप्ताह अपनी चाची को लेकर फरार हो गया था। दोनों दिल्ली में कही छुपना चाहते थे लेकिन कुछ समस्या के चलते वह दिल्ली में नहीं रूक सके। दोनों यहां वहां भागते रहे। बाद में दोनों शादी करने के लिए व्यवहार न्यायालय मधेपुरा पहुंचें और कोर्ट मैरिज करने की गुहार लगाई। लेकिन कानूनी पेंच के चलते दोनों की शादी नहीं हो सकती। इसके बाद दोनों अपने गांव वापस लौट आए।
गांव में भतीजे की कुटाई?
शादी नहीं होने के बाद जैसे ही दोनो गांव पहुंचे तो दोनों को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मामले को लेकर गांव वालों ने पंचायत बुलाई और दोनों को दंडित करने की योजना बनाई। खबर है कि गांव के कुछ लोगों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। दोनों को गांव बदर करने की योजना बनाई ही जा रही थी कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों प्रेमी जोड़े को गिरफ्तार कर लिया।