भोपाल। एमपी के प्रदेश कर्मचारियों का Mp Govt Employee 6th Pay commission महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। छटवें वेतनमान के महंगाई भत्ते में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्त्तरी की गई है। आपको बता दें अप्रैल 2022 से ये भुगतान किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रदेश के कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसे लेकर वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के 1 लाख कर्मचारियों का इसका लाभ मिलेगा। इनके वेतनमान में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो गई है। 1 मार्च 2022 से 196 प्रतिशत महंगाई भत्ता हो जाएगा। आदेश जारी होने के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है।