India-UK meeting:देश-दुनियाभर में जहां पर ताजातरीन खबरों का सिलसिला जारी है वहीं पर आज 31 मार्च को ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रस (UK Foreign Minister Liz Truss) भारत दौरे पर पहुंची है। यहां वे भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर रूस और यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर चर्चा की जा सकती है।
ब्रिटिश उच्चायोग ने दी जानकारी
इसे लेकर ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा जारी बयान के अनुसार बताते चलें तो, विदेश मंत्री लिस ट्रस पिछले महीने यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के बाद एक व्यापक राजनयिक प्रयास को लेकर आज भारत दौरे पर है। इसे आगे लेकर बयान में बताया कि, भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ बैठक में ट्रस यूक्रेन पर रूस का आक्रमण रोकने, ताकत के दम पर शासन करने की आशंका कम करने और वैश्विक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लोकतांत्रिक देशों के मिलकर काम करने के महत्व को लेकर बात की जाएंगी।
British Foreign Secretary Liz Truss in India today
“Deeper ties between Britain and India will boost security in the Indo-Pacific and globally, and create jobs and opportunities in both countries,” she has said.
(file photo) pic.twitter.com/im4mM4FnTV
— ANI (@ANI) March 31, 2022
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई भी दौरे पर
आपको बताते चलें कि, ब्रिटेन की विदेश मंत्री के अलावा रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी आज भारत की यात्रा पर है। वहीं इससे पहले अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह बीते दिन बुधवार को भारत पहुंचे थे। जिस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई है।