राजस्थान। प्रदेश के अलवर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है जहां पर स्थित सरिस्का टाइगर रिज़र्व से सटे गांव बलेटा में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी, कि फायर ब्रिगेड के अलावा आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई।
एडीएम ने घटना की दी जानकारी
इस घटना को लेकर अलवर की एडीएम सुनीता पंकज ने जानकारी दी है जिसमें कहा कि, दो चॉपर मंगवाए गए हैं। जहां सबसे ज़्यादा आग फैली है या फिर जहां पर वन्यजीवों को ज़्यादा खतरा है और आग ग्रामीण क्षेत्र में न बढ़े इसके लिए पहले उन जगहों पर पानी डाला जा रहा है। आग का क्षेत्र काफी विस्तृत हो गया हैजिस इलाके में आग लगी उस इलाके में दो बाघों की आवाजाही है। इसके अलावा यह क्षेत्र बड़ी संख्या में तेंदुओं और दूसरे जंगली जानवरों का निवास स्थान है।
राजस्थान: अलवर के सरिस्का टाइगर रिज़र्व में लगी आग पर भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से काबू पाने की कोशिश की जा रही है। pic.twitter.com/xd9k4zIw19
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 29, 2022
सिलीसेढ झील से पानी को एयरलिफ्ट कर किया काबू
आपको बताते चलें कि, आज भारतीय सेना की मदद द्वारा दो हेलिकॉप्टर से सिलीसेढ झील से पानी एयरलिफ्ट कर प्रभावित इलाकों में ऊपर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, इस इलाके में बीते दिन रविवार को भी आग लगी थी जिस पर वन अधिकारियों, रिजर्व व जिला प्रशासन व स्थानीय लोगों ने 12 घंटे की मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।