नई दिल्ली। बुध ने सूर्य के Daily Horoscope 28 March 2022 साथ मिलकर युति बना ली है। साथ ही अगले सप्ताह यानि 2 अप्रैल से नवरात्रि शुरू होने वाली हैं। जो मेष और वृष राशि वालों को धन प्राप्ति के योग बनाएगा। बुधवार को क्या कहते हैं आपके तारे। पढ़ें सोमवार का राशि फल।
मेष राशि —
कार्यालय में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कचहरी के कार्यों में विजय मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। धन आएगा।
वृष राशि —
धन की अच्छी प्राप्ति होगी। कानूनी पचड़े से बचें। राज्य से लाभ होगा। भाग्य बहुत प्रबल है।
मिथुन राशि —
कानूनी पचड़े फंस सकते हैं। भाग्य ठीक है। आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है। 28 मार्च यानि आज संभल कर कार्य करना चाहिए।
कर्क राशि —
भाग्य प्रबल है। पेट में कोई पीड़ा हो सकती है। कार्यालय में आप प्रभावी रहेंगे। सुख के सामग्री में वृद्धि होगी। माताजी को कष्ट हो सकता है।
सिंह राशि —
पिताजी को कष्ट हो सकता है। कृपया उनका ध्यान रखें। भाग्य उत्तम है।
कन्या राशि —
जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। संतान की उन्नति होगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
तुला राशि —
सुख की सामग्री और सुख में वृद्धि होगी। सन्तान से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। शत्रु समाप्त होंगे।
वृश्चिक राशि —
पराक्रम और गुस्से में वृद्धि होगी। माता जी को सुख प्राप्त होगा। संतान को सफलता प्राप्त होगी।
धनु राशि —
धन की अच्छी प्राप्ति होगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। माता जी को सुख प्राप्त होगा। खर्चे में वृद्धि होगी।
मकर राशि —
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है। धन प्राप्त होगा। क्रोध से बचें। संतान को कष्ट होगा।
कुंभ राशि —
धन प्राप्ति का उत्तम योग है। न्यायालयीन कार्यों में सफलता मिलेगी। नए शत्रु बनेंगे। भाग्य एका एक कार्य करेगा।
मीन राशि —
स्वास्थ्य उत्तम रहेगा व्यापार में बाधा आ सकती है खर्चे में वृद्धि होगी धन की प्राप्ति होगी भाग्य साथ देगा।