भोपाल। पूर्व महापौर विभा पटेल मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष बनाई गई है। यह जानकारी एमपी कांग्रेस ने ट्वीटर के जरिए दी। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग किए जाने के बाद से ही नए अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई थी। नई कांग्रेस अध्यक्ष के बारे में बड़े नेता कुछ भी बोलने से बच रहे थे। इससे पहले कांग्रेस चार वरिष्ठ नेताओं को छोड़कर कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। इसमें अर्चना जायसवाल को भी हटाया गया था। कार्यकरणी विवाद के बाद AICC ने अर्चना जायसवाल को लेकर ये कार्यवाही की थी।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती विभा पटेल जी को मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
―कांग्रेस परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।
"मंगलकामनाएँ" pic.twitter.com/8WId0h5oZl
— MP Congress (@INCMP) March 2, 2022
पहले से ही विभा पटेल चल रहीं थी आगे
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पहले से ही विभा पटेल का नाम सबसे आगे चल रहा था। इनका दावा सबसे ज्यादा मजबूत माना जा रहा था क्योंकि यह भोपाल नगर निगम की पूर्व महापौर के साथ पार्टी के कार्यक्रमों में भी सक्रिय रहती है। इसके पहले भी कांग्रेस में कई पदों पर रह चुकी हैं। अर्चना जायसवाल के हटने के बाद से ही इनके नाम की चर्चा हो रही थी।