भोपाल। प्रदेश में कड़ाके Weather Update की ठंड जारी है। लोगों को अलाव के सहारे ठंड भगानी पड़ रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते हाड़ कंपाने वाली ठंड का सितम जारी है। हालांकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को कोहरा कम रहा। फिर भी तापमान में गिरावट जारी है। भोपाल में रात में पारा 7.6, दिन में 23.9 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश के 19 जिलों में कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की मानें तो आज भी कई जिलों में शीतलहर चलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आने वाले 24 घंटो में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद मौसम विभाग ने भी कोल्ड डे के साथ—साथ कोल्ड वेव की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं कोहरे को लेकर भी ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले 24 घंटों में तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी।
राजधानी में 21 घंटे कोहरे की चादर से ढंकी रही। यहां रविवार शाम 6:30 बजे से सोमवार सुबह 5:30 बजे तक 11 घंटे ओस गिरती रही। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि राजधानी में 10 साल बाद जनवरी के मौसम में ऐसी नौबत आई। रविवार सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 बजे तक और रविवार शाम 7:30 बजे से लेकर सोमवार सुबह 9:30 बजे तक 21 घंटे घना कोहरा छाया रहा।
इतनी रही विजिबिलिटी —
भोपाल में सोमवार सुबह 5:30 बजे विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गई थी। यहां रात का तापमान 7.6 डिग्री और दिन तामान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 19 जिलों में कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में शीतलहर चल रही है। यहां हार्ट अटैक, ब्रेन हेमरेज के मरीज बढ़ गए हैं। जेएएच में 24 घंटे में ब्रेन हेमरेज के 12 मरीज आए, जिसमें से 2 की मौत हो गई। हार्टअटैक के 8 मरीज आए हैं जिसमें से 3 ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया।
एक दिन बाद फिर छा सकता है कोहरा —
मौसम केंद्र द्वारा सोमवार को जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी भोपाल में कोहरा छाने के आसार हैं। रतलाम सहित प्रदेश के कई शहरों में शीतलहर चल सकती है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में 21 जनवरी को एक वैस्टन डिस्टरबेंस पहुंचने की संभावना है। 22 जनवरी को दक्षिण पश्चिम राजस्थान में एक चक्रवात बनेगा। इनके असर से भोपाल सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में मावठा बरसने की संभावना है। इसके 1 दिन बाद फिर कोहरा छा सकता है।
इन जिलों में जारी किया अलर्ट —
मौसम विभाग ने कोल्ड डे, कोल्ड वेव को लेकर जारी किया अलर्ट
कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी
सागर, रतलाम, दतिया, गुना और ग्वालियर में ऑरेंज अलर्ट
ग्वालियर चंबल, भोपाल, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट
सतना, सीधी, मंडला, बालाघाट और सिवनी में भी कोल्ड-डे की चेतावनी