भोपाल। मध्यप्रदेश में फिर एक बार मौसम का मिजाज बदलने वाला है। अगले कुछ घंटों में बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम तैयार हो रहा है जिसके चलते कई जिलों में बारिश की संभावना है। वहीं बारिश के बाद मौसम में ठंडक महसूस की जा सकती है। हालांकि आज 28 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा। जिससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं अगले 48 घंटे में अरब सागर में भी एक चक्रवात बनने जा रहा है। जिस कारण नमी बढ़नी की संभावना है। जिसके चलते सोमवार-मंगलवार को कई जिलों में बादल छाए रहेंगे तो कई जिलों में बारिश हो सकती है। बता दें कि 50 सालों में ऐसा पहली बार होने जा रहा है। जब मौसम में इस तरह का बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड बढ़ने के और आसार है।
इन राज्यों में भी बारिश
मौसम विभाग की माने तो दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यमन और रायलसीमा के अलग-अलग क्षेत्रों में और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश तमिलनाडु के क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 29 से 30 नवंबर तक हल्की से भारी बारिश का अनुमान है।