नई दिल्ली। अक्टूबर के महीने को खत्म होने में मात्र एक दिन बाकी है। वहीं नवंबर से नए महीने की शुरूआत हो जाएगी। 1 नवंबर से आपको अपनी रोजमर्रा से जुड़े नियमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 1 नवंबर से आपको बैंक से जुड़ी सेवाओं से लेकर रसोई गैस में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। 1 नवंबर से भारत के कई बैंक अपने नियमों में बदलाव करने वाले हैं। तो आइए जानते हैं एक सितंबर से किन-किन नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
1. एलपीजी सिलेंडर में होंगे बदलाव
1 नवंबर से रोजमर्रा से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसमें एलपीजी गैस सिलेंडर में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर नए दाम जारी किए जाते हैं। वहीं नवंबर में भी एलपीजी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 1 नवंबर को रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।
2. बैंको के बदलेंगे नियम
1 नवंबर से कई बैंक अपने नियमों में बदलाव करने वाले हैं। 1 नवंबर से अगर आप बैंकों से अधिक पैसे निकालते हैं तो इसके लिए आपको चार्ज देना होगा। इसकी शुरूआत बैंक ऑफ बड़ौदा ने की है। इसके साथ ही एसबीआई ने अपने एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। अब 10 हजार से ज्यादा की रकम निकाले पर अपके फोन में एक ओटीपी आएगा। जिसे दर्ज करने के बाद ही आप एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे।
3.बदल जाएगा ट्रेनों का टाइम टेबल
1 नंवबर से देशभर में चलने वाली कई ट्रेनों का टाइम टेबल बदले वाला है। बता दें कि भारतीय रेलवे ने पहले 1 अक्टूबर से ट्रेनों का टाइम टेबल बदलने का फैसला किया था। लेकिन किसी कारणों से तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया था। वहीं अब 1 नवंबर से नए समय सारिणी लागू की जा रही है। जिसके बाद करीब 30 ट्रेनों का समय बदल दिया जाएगा।
4. ओटीपी के बाद ही बुक होगा गैस सिलेंडर
1 नवंबर से गैंस सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में पूरी तरह से बदलाव होने वाला है। अब गैस सिलेंडर बुक करते समय ग्राहकों के मोबाइल में एक ओटीपी आएगा। जिसे आपको डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होगा। वहीं इस ओटीपी का मिलान जब सिस्टम के साथ होगा तभी ग्राहकों को सिलेंडर की डिलीवरी मिल पाएगी।
5. Whatsapp हो जाएगा बंद
1 नवंबर से कुछ आईफोन और एंड्रॉयड फोन्स पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा। बता दें कि कंपनी ने खुद इस बारे में जानकारी दी है। एक नवंबर से व्हाट्सऐप iOS 9, और KaiOS 2.5.0 पर काम करना बंद कर देगा यूजर्स को इसके लिए Android 4.1 या लेटेस्ट वर्जन पर चलाना होगा।