नयी दिल्ली, 24 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की सेवाएं आंशिक रूप से बाधित रहेंगी। राजपथ (Rajpath) के आसपास के चार स्टेशन सुबह के समय बंद रहेंगे।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) ने कहा कि केन्द्रीय सचिवालय, उद्योग भवन, पटेल चौक और लोक कल्याण मार्ग स्टेशन (Lok Kalyan Marg Station) 26 जनवरी की सुबह बंद रहेंगे।
इसके अलावा इन सभी स्टेशनों पर पार्किंग भी 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी।
डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘इन स्टेशनों पर 26 जनवरी 2021 को कुछ समय के लिये प्रवेश और निकास बंद रहेगा। केन्द्रीय सचिवालय स्टेशन पर ट्रेन बदलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। पार्किंग सुविधा 25 जनवरी सुबह छह बजे से 26 जनवरी दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। ‘
Republic Day Update
Entry/exit to the following stations will remain closed for a short period on 26th January 2021. Interchange shall be available at Central Secretariat.
Parking facilities will remain closed from 6 AM on 25th January till 2 PM on 26th January at all stations. pic.twitter.com/nxstFNQdof
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) January 24, 2021