अशोकनगर। मध्य प्रदेश में एक और भाजपा सरकार के राज्य मंत्री MLA Brijendra Singh Yadav की अचानक तबीयत बिगड़ गई। राज्य मंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। शिवराज सरकार में राज्य मंत्री और मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से विधायक बृजेंद्र सिंह यादव की तबीयत बिगड़ गई। अचानक तेज पेट दर्द की शिकायत पर उन्हें आनन-फानन में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह विधायक बृजेंद्र सिंह यादव को असहनीय पेट दर्द हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद भी पेट दर्द की समस्या कम नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाॅक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।