नई दिल्ली। पंचकों का नाम सुनते ही Ganesh Visarjan 2021 लोगों के मन में एक शंका आ Anant Chaturdashi 2021 जाती है कि इस समय कोई भी शुभ काम नहीं करने चाहिए। लेकिन आज बप्पा की विदाई पंचकों में ही होगी। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो पंचकों में भगवान के सभी काम बहुत शुभ होते हैं। इस समय भगवान के काम हो जाने से बाकी सभी काम किए जा सकते हैं। भगवान के काम के लिए पंचकों का विचार नहीं माना जाता।
रविवार को पूरे गाजे—बाजे के साथ इनकी विदाई होगी। घरों में महिलाओं ने भजन किए। साथ ही अगली साल उनके जल्दी आने की कामना की। Ganesh Visarjan 2021 पर क्या आपको पता है अगर इन्हीं पंचकों में भगवान के कार्य हों तो इसे बेहद शुभ मानते हैं। जी हां पर ये सच है। घरों में बनाई गई प्रतिमाएं हो या फिर बाजारों से खरीदी गई, भक्त सभी का विसर्जन अधिकांशत: घरों में ही किया जा रहा है।
शनिवार से शुरू हो चुके हैं पंचक
ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविन्द शास्त्री के अनुसार 18 सितंबर यानि शनिवार से ही पंचकों की शुरूआत हो चुकी है। ये पंचक पांच दिन तक चलेंगे। पर इन्हीं पंचकों में भगवान की विदाई भी होगी।
घरों में हुए भजन
गणेश उत्सव के दौरान घरों में भी भजन संध्याएं आयोजित की गई। कटारा हिल्स में महिलाओं ने झांकी सजाकर भजन गाए। इसके साथ—साथ ही कहीं झांकी स्थलों पर मनमोहक झांकिया आयोजित की गई। कटनी में गौ रक्षा कमांडो फोर्स की टीम ने गौशाला में श्रीगणेश की गौमाता के साथ बड़ी ही मनमोहन झांकी सजाई। गौ रक्षा कमांडो फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष सूरज सोनी ने बताया यह झांकी विशेष रूप से गौमाता की रक्षा की प्रेरणा देती है।