नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू M. Venkaiah Naidu ने बुधवार को अपने कार्यकाल के चार साल पूरा कर लिये। आधिकारिक बयान के मुताबिक, उप राष्ट्रपति के सचिवालय ने एक पुस्तिका जारी की जिसमें नायडू के पिछले चार साल के कई कार्यक्रमों को स्थान दिया गया है। इस ई-बुक को कई भाषाओं में जारी किया गया है।
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने आज अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूरे किए।
पिछले एक साल में उपराष्ट्रपति जी के कार्यक्रमों की एक झलक इस ई-बुक में देखें- #VPVenkaiahNaiduAtFourhttps://t.co/6bUhJWwAQ0
— Vice-President of India (@VPIndia) August 11, 2021
इसमें कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति के तौर पर नायडू M. Venkaiah Naidu देश में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। नायडू ने 11 अगस्त, 2017 को उप राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।
बयान के अनुसार, नायडू M. Venkaiah Naidu ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मिलकर कोविड महामारी के दौरान संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रबंध किये। इसका नतीजा रहा कि साल 2020-21 (बजट सत्र तक) में सदन का कामकाज 95.82 प्रतिशत रहा जो 2017-18 में 48.17 प्रतिशत था। इसमें कहा गया है कि साल 2020-21 के दौरान राज्यसभा में 44 विधेयक पारित किये गए जो पिछले चार साल में सर्वाधिक था।
इसके अलावा इसी अवधि में राज्यसभा की आठ समिति 74 रिपोर्ट सौंपी और यह भी पिछले चार वर्षों में सर्वाधिक है। बयान के मुताबिक, पिछले एक साल में नायडू M. Venkaiah Naidu ने 53 व्याख्यान दिए, 23 पुस्तकों का विमोचन किया, 21 संस्थानों का दौरा किया, सात दीक्षांत समारोहों को संबोधित किया, चार पुरस्कार समारोहों में शामिल हुए और तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
देश के उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति के रूप में अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संसद परिसर में वृक्षारोपण करते श्री एम वेंकैया नायडु। #VPVenkaiahNaiduAtFour pic.twitter.com/Poek3OHcX1
— Vice-President of India (@VPIndia) August 11, 2021
इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि कोरोना महामारी के दौरान उप राष्ट्रपति ने फेसबुक पोस्ट एवं लेखों के माध्यम से लोगों के बीच आशा और संयम का संदेश पहुंचाया। नायडू M. Venkaiah Naidu उन कुछ प्रमुख लोगों में शामिल थे जिन्होंने सबसे पहले कोविड का टीका लिया और लोगों से टीका लगवाने का आग्रह किया।