बेंगलुरु। (भाषा) पूरी तरह से महिला चालक दल द्वारा संचालित ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन जमशेदपुर से 120 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन के साथ बेंगलुरु पहुंच गई। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘कर्नाटक के लिए सातवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस शुक्रवार को टाटानगर (जमशेदपुर) से बेंगलुरु पहुंची है।
An Oxygen Express train piloted by an 'all female crew' arrived in ICD, Whitefield, Bengaluru with 120 metric tonnes of Oxygen from Tatanagar.
(Source: CPRO, SWR) pic.twitter.com/mZsBQK0727
— ANI (@ANI) May 22, 2021
केवल महिलाओं पर आधारित चालक दल द्वारा संचालित यह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन राज्य में कोविड-19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करेगी।” रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आठवीं ऑक्सीजन एक्सप्रेस भी आज सुबह 109.2 मीट्रिक टन जीवन रक्षक गैस लेकर गुजरात के जामनगर से बेंगलुरु पहुंची।
The 7th #OxygenExpress to Karnataka has arrived in Bengaluru from Tatanagar.
This Oxygen Express train piloted by an all female crew will ensure continued supply of Oxygen for COVID-19 patients in the State. pic.twitter.com/UFWgKwVyuZ
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 22, 2021
राज्य सरकार ने राज्य में बढ़ते कोविड मामलों को देखते हुए प्रतिदिन 1,200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग की है। कर्नाटक में शुक्रवार को कोविड-19 के 32,218 नए मामले आए और 353 मौतें हुईं, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23.67 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 24,207 हो गई।