भोपाल। शनिवार का 15 May Horoscope दिन तुला राशि के जातकों के लिए tula raashi ke jaatakon ko mil sakata hai ruka hua dhan खास रहने वाला है क्योंकि इनका अभी तक रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। तो वहीं इन्हें साझेदारी में भी लाभ के योग दिख रहे हैं। पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार चंद्र राशि के आधार पर दिया गया यह राशि फल आज कई जातकों के लिए शुभ रहेगा।
मेष | Aries (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है) —
मेष राशि के जातकों को शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। धन आगमन होगा। राजनीतिक लाभ के भी योग बन रहे हैं।
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है) —
इस राशि के जातकों के घर आज कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको अभीष्ट सिद्धि मिल सकती है।
मिथुन | Gemini (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है) —
मिथुन राशि के जातकों का स्त्री पक्ष से विवाद हो सकता है। स्थानांतरण के योग भी बन रहे हैं। शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकता है।
कर्क | Cancer (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है) —
कर्क राशि के जातकों का यात्रा में धन खर्च हो सकता है। संतान पक्ष की उन्नति होगी। हृदय से संबंधित रोग उभर सकते हैं। अत: सावधान रहें।
सिंह | Leo (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है) —
सिंह राशि के जातकों की आज पारिवारिक उलझने बढ़ सकती हैं। प्रेम—विवाह संबंधी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। उन्नति होगी।
कन्या | Virgo (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है) —
कन्या राशि के जातकों की दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। नौकरी प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आज किसी मांगलिक कार्य में धन खर्च हो सकता है।
तुला | Libra (जिनका नाम र, त से शुरू होता है) –
तुला राशि के जो जातक साझेदारी में कार्य कर रहे हैं उन्हें आज फायदा हो सकता है। भवन निर्माण की योजना बना सकते हैं। आज आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
वृश्चिक | Scorpio (जिनका नाम न, य से शुरू होता है) —
वृश्चिक राशि के जातक पत्नि के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भूमि—भवन इत्यादि का संग्रह कर सकते हैं। कैरियर आपका चुनौतिपूर्ण रहने वाला है।
धनु | Sagittarius (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है) —
धनु राशि के जातकों को आर्थिक व सामाजिक कार्यों में सहयोग मिलेगा। सूचना व आर्किटेक्ट के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कैरियर को लेकर उतार—चढ़ाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।
मकर | Capricorn (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है) —
मकर राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारिक तरक्की के भी योग हैं। धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ | Aquarius (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है) —
कुंभ राशि के जातकों को नेत्र पीड़ा सता सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। भूमि—भवन आदि कार्य पूर्ण होंगे।
मीन | Pisces (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है) —
मीन राशि के जातकों को नौकरी प्राप्ति की संभावना दिख रही है। विद्या व अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। प्रेम विवाह पूर्ण हो सकते हैं।