भोपाल। प्रदेश में शुक्रवार को एक बार फिर करवट ली है। चिलचिलाती गर्मी के बीच शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी देखने को मिली। साथ ही शनिवार को राजधानी में समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। जबलपुर, शहडोल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में धूल से भरी तेज हवाओं के साथ बूंदा-बांदी भी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने प्रदेश का मौसम अगले 4-5 दिनों तक ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई है।
रविवार तक प्रदेश में झमाझम तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मके ध्यप्रदेश आसपास के राज्यों में बने चक्रवात और ट्रफ के कारण अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इस नमी के कारण प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। साथ ही अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की भी संभावना जताई जा रही है।
इस कारण करवट ले रहा मौसम…
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी प्रदेश के ऊपर हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम से होकर एक ट्रफ पश्चिम बंगाल तक और दूसरा विदर्भ तक बन गया है। उधर पाकिस्तान पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोम के असर से राजस्थान के ऊपरी क्षेत्र में भी एक चक्रबात निर्मित हो गया है। इस कारण अरब सागर से नमी मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
नमी के कारण प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। साथ ही रविवार तक तेज बारिश भी देखने को मिल सकती है। बादल छाने के साथ प्रदेश का तापमान एक बार फिर नीचे गिरने लगा है। शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम पारा 41.3 दर्ज किया गया है। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। अब बादलों के छाने के बाद प्रदेश में गर्मी से भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।