दमोह। पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया की पत्नी डॉ सुधा मलैया में कोरोनावायरस के लक्षण पाए गए। जिसके बाद से पूर्व वित्त मंत्री ने Jayant Malaiya Home Quarantine खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि डाॅ. सुधा मलैया की कोविड रिपोर्ट मंगलवार तक आयेगी। जानकारी के अनुसार पत्नी डॉ सुधा मलैया में कोरोनावायरस के लक्षण पाए जाने पर वरिष्ठ चिकित्सकों ने उन्हें सलाह दी है कि वे खुद को होम क्वारंटाइन कर लें।
सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है
इधर आगामी सूचना तक पूर्व वित्त मंत्री ने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए है। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने वीडियो संदेश जारी कर जानकारी दी है। इसके अलावा भाजपा महामंत्री रमन खत्री भी कोरोना पॉजिटिव हुए है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मिश्रा को भी कोरोना के लक्षण मिले है। इसकी जानकारी वे खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
कमलनाथ ने ट्वीट किया
उधर पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद कमलनाथ ने ट्वीट किया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व मंत्री श्री जयंत मलैया जी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।