बड़वनी। मध्य प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे है। सड़कों हादसों barwani bus accident को रोकने के लिए भले ही प्रशासन कई तरह के नियम कानून बनाए,लेकिन उसके बाद भी हादसों में कोई कमी नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश के बडवानी जिले में एक बार फिए एक बस हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोग घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बस मजदूरों से भरी थी। बस जैसे ही चिंदी घाटी के पास पहुंची वैसे ही हादसे का शिकार हो गया। लोगों को कहना है कि बस लहरा कर चिंदी घाटी से टकरा गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए।
नहीं तो बस गहरी खाई में गिर जाती
यात्रियों के मुताबिक हादसे वक्त ड्राइवर नशे में धुत था। जैसे ही चिंदी घाटी में बस लहराई तो ड्राइवर कूद गया। करीब 100 मीटर तक बस बिना ड्राइवर ही चलती रही। गनीमत रही कि दूसरे ड्राइवर ने गाड़ी की स्टीयरिंग मोड़ दी और बस पहाड़ी से टकरा कर रुक गई। नहीं तो बस गहरी खाई में गिर जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
60 सीटर बस में करीब 150 से ज्यादा यात्री थे सवार
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण मजदूरों को लॉकडाउन की आशंका सता रही है। इसके चलते मजदूरों की वापसी शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र के बीच बसों की आवाजाही पर रोक है, लेकिन मुंबई-आगरा हाइवे पर कार्रवाई से बचने के लिए चालक गांवों व नगरों के रास्ते होकर आवाजाही कर रहे हैं। जिस कारण कभी भी फिर बड़ा हादसा हो सकता है।
महाराष्ट्र के पुणे से यूपी के बस्ती जा रहे थे
हादसा पलसूद-राजपुर मार्ग पर स्थित चिंदी घाटी पर गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुआ। बस क्रमांक एमपी 07 पी 0855 असंतुलित होकर पहाड़ से जा टकराई। हादसे में 13 मजदूर घायल हो गए। वहीं 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार लोगों के अनुसार वह लोग मजदूर हैं और महाराष्ट्र के पुणे से यूपी के बस्ती जा रहे थे।