image source: officekamal
भोपाल। प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। शुक्रवार को राजधानी सहित कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। किसानों की फसल इन दिनों में खेतों में पड़ी है। मटर-चने जैसी फसलें तो पककर कटी हुई खेतों में पड़ी हैं। बारिश के कारण इन फसलों में काफी नुकसान हुआ है। वहीं गेंहू जैसी फसलों को भी तेज हवाओं, बारिश और ओलों से काफी नुकसान हुआ है। अब इस नुकसान को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है।
इस संबंध में पटेल के सभी जिले के कलेक्टर्स को निर्दश दिए हैं कि किसानों के खेतों की वीडियोग्राफी करवाकर नुकसान की रिपोर्ट बनाएं। यह रिपोर्ट बिना किसी देरी के सरकार को सौंपे। इस नुकसान का सरकार द्वारा पूरी सहायता की जाएगी। इसको लेकर कलेक्टर्स को तेजी से अपनी रिपोर्ट बनाकर देनी है। रिपोर्ट आने के बाद आरबीसी 6 (4) के तहत सरकार की तरफ से मदद दी जाएगी।
आज भोपाल, सीहोर, देवास, हरदा समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश एवं ओलावृष्टि की सूचना मिल रही है।
सीएम श्री @ChouhanShivraj जी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार किसानों की सरकार है, मैं संबंधित कलेक्टरों को तत्काल हुए नुकसान के सर्वे कराने हेतु निर्देशित कर रहा हूं। pic.twitter.com/MIho8zwY7E
— Kamal Patel (@KamalPatelBJP) March 12, 2021
किसानों के साथ खड़ी है सरकार
बता दें कि कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों को परेशान नहीं होने देंगे। सभी जिलों के कलेक्टर्स को निर्देश दिए गए हैं। किसानों के खेतों में होने वाले नुकसान की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। इस पूर कार्यवाही के बाद कलेक्टर नुकसान की रिपोर्ट बनाएंगे और सरकार को सौंपेंगे। इसके बाद सरकार किसानों को मदद मुहैया कराएगी। गौरतलब है कि प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम की मार पड़ी है। राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। वहीं सागर और नरसिंहगढ़ में लगातार 15 मिनट तक ओले गिरने से किसानों की मेहनत मिट्टी में मिल गई।
शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्से में बारिश हुई है। इससे किसानों की चना-मटर की खेतों में पड़ी कटी फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं ओले गिरने से सीहोर का फेमस शरबती गेंहूं भी खेतों में बिछ गया है। इस बारिश और ओले में किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान है। सागर जिले के तातारपुर और नरसिंहगढ़ में करीब 15 मिनट तक लगातार ओले गिरते रहे। इस कारण यहां की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बता दें कि रीवा, उज्जैन और इंदौर के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर लगभग पूरे प्रदेश में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है। इस असमय बरसात से किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ है। भोपाल जिले के बेरखेड़ी गांव में बिजली गिरने से एक किसान की मौत भी हो गई है।