भोपाल। सुखीसेवनिया क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में Sukhi Sewaniya Factory Explosion आज एक धमाका हो गया। इस धमाके में चार बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस फैक्ट्री में टमाटर सॉस बनाया जाता होता है। फैक्टी टेस्ट इन टेस्ट के नाम से सय्यद सेमरा में स्थित है। धमाके से चार बच्चे घायल हो गए है जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बच्चे फैक्ट्री के सामने से निकल रहे थे तभी फैक्ट्री के अंदर से धमाके हुए।
घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। जानकारी मिलते ही सुखीसेवनिया पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि फैक्ट्री में धमाके किन कारणों से हुई इसकी जांच की जा रही है। फिरहाल धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
फैक्टरी का बॉयलर फट गया
जानकारी के मुताबिक टोमैटो सॉस बनाने वाली फैक्टरी का बॉयलर फट गया। घटना में फैक्टरी के बगल के रास्ते से निकल रही एक महिला और चार बच्चियां घायल हो गई। पुलिस के अनुसार नीतू सैय्यद सैमरा में रहती है। गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे के आसपास वह खेत से पूजा कर सैय्यद सैमरा गांव चार बच्चों के साथ लौट रही थीं। अचानक रास्ते में स्थित टोमैटो सॉस बनाने की फैक्टरी का बॉयलर फट गया। इससे बॉयलर समेत आसपास रखा सामान और फैक्टरी के आसपास लगी चादर इधर-उधर बिखर गई। पुलिस का कहना है कि उसकी धमक से नीतू और चारों बच्चियां आ गईं। उनको निजी अस्पताल भर्ती कराया है।