pc- twitter (@sutharrekha368)
ग्वालियर। भारत समेत आज पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। इस मौके पर महिलाओं को विशेष सम्मान और समान अधिकार को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन (Bunderlkhand Express Train) की कमान भी महिला कर्मचारियों के हाथों में सौंपी गई है। सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस की कमान झांसी की लोको पायलट कौशल्या देवी के हाथ में होगी। कौशल्या की सहायता के लिए सहायक लोको पायलट आकांक्षा गुप्ता होंगी। इतना ही नहीं पूरी ट्रेन में महिला स्टाफ होगा। इस फैसले के जरिए यह संकेत भी होगा कि देश की आधी आबादी किसी से कम नहीं है।
पिछले साल भी महिला दिवस पर ग्वालियर में घोसीपुरा रेलवे स्टेशन की पूरी जिम्मेदारी महिला रेल कर्मचारियों को सौंपी गई थी। बता दें कि सोमवार को रेलवे समेत तमाम संस्थानों में नारी सशक्तिकरण की छवि दिखेगी। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए झांसी मंडल से रेलवे पुलिस की महिला सिपाही व अन्य स्टाफ भी ट्रेन में मौजूद रहेगे। सोमवार सुबह यह ट्रेन झांसी से ग्वालियर जाएगी। इस ट्रेन में पूर स्टाफ महिला र्कमचारियों का होगा। ट्रेन चलाने से लेकर लेकर सुरक्षा तक की पूरी जिम्मेदारी एक दिन महिलाओं के हाथ में होगी। झांसी पर महिला स्टाफ के ट्रेन पर सवार होने से पहले वहां उनका सम्मान भी किया जाएगा।
आज कमान महिलाओं के हाथ…
देश में 50 प्रतिशत महिलाओं की आबादी होने के बाद भी सभी क्षेत्रों में पूरी तरह भागीदारी नहीं है। इनमें से ट्रेन के लोकोपायलट भी एक क्षेत्र है। इसीलिए महिला दिवस के इस मौके पर ट्रेन में सभी महिला कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेलवे के मुताबिक हम 21वीं सदी में हैं। महिलाएं अब फाइटर जेट उड़ा रहीं हैं। ट्रेन चलाना कोई बड़ी बात नहीं है। इसलिए हमने फैसला लिया है कि इस दिन ट्रेन की कमान महिलाएं संभालेंगी। इतना ही नहीं महिलाओं का झांसी रेलवे स्टेशन और ग्वालियर स्टेशन पर महिलाकर्मचारियों का स्वागत किया जाएगा। बता दें कि सोमवार यानी 8 मार्च को महिला दिवस है। इस मौके पर तमाम सरकारी समेत प्राइवेट संस्थान महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं।