8 महिला दिवस है। आज का राशिफल विशेष रूप से महिलाओं को समर्पित है। Horoscope 8 March Womens Day Special 8 ज्योतिषाचार्य अनिल कुमार पाण्डेय के अनुसार बताया गया ये राशिफल लग्न राशि पर आधारित है।
मेष लग्न
इस लग्न की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार सामान्य रहेगा, आय में वृद्धि होगी। महिलाओं के लिए आज के दिन धन प्राप्ति का अच्छा योग है। गरीबों को दान देना चाहिए।
वृष लग्न
वृष लग्न की महिलाएं आज सावधानी बरतें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। शेयर मार्केट में आज धन लगा सकते हैं। कार्यालयों में महिलाओं का आज दबदबा रहेगा। शारीरिक पीड़ा हो सकती है। ब्राह्मण को चावल का दान दें।
मिथुन लग्न
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। पति का विशेष रुप से सहयोग एवं प्यार मिलेगा। शत्रुओं से परेशानी संभव है। गाय को हरी घास खिलाएं।
कर्क लग्न
व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। कार्यों में सफलता नहीं मिलेगी। महिलाओं को पति से कम सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है। परेशानियों से बचने के लिए शिवजी का अभिषेक करें।
सिंह लग्न
महिलाओं को अपने बच्चों से विशेष प्यार मिलेगा। सिंह राशि के महिलाओं के कमर, गर्दन, पीठ में दर्द होने की संभावना। जोखिम और जमानत के कार्यों से बचें। व्यापारिक विवादों का हल निकालने से आज बचें। परेशानियों से बचने के लिए पहली रोटी गाय को खिलाएं।
कन्या लग्न
आज का दिन बहुत अच्छा है। यात्रा, निवेश एवं नौकरी आप को इच्छित लाभ देंगे। कर्ज वसूली के लिए आज का अच्छा दिन है। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं से बचें। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद लें।
तुला लग्न
तुला राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन ठीक है। खर्च बढ़ सकता है। मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाने में सावधानी बरते। सफेद कपड़ों का दान करें।
वृश्चिक लग्न
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कानूनी अड़चनें दूर होगीं। पति के स्वास्थ्य पर ध्यान दे। राजनीति में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए आज सफलता के योग हैं। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
धनु लग्न
धनु राशि की महिलाओें के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। सभी योजनाएं फलीभूत होंगी। कार्यों की प्रशंसा होगी। एकाएक कहीं से धन प्राप्ति का योग है। बहनों से लाभ मिलेगा। अच्छे कार्य में धन खर्च होगा। कछुए को लाई खिलाएं।
मकर लग्न
आज का दिन सामान्य रहेगा। महिलाओं को आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। चोट, चोरी, विवाद और हानि संभव है। शिव जी का अभिषेक करें।
कुंभ लग्न
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। उत्साहित रहेंगे। खर्चे में कमी करें। व्यापार में निर्णय लेने से आज बचें। कछुए को लाई खिलाएं।
मीन लग्न
मीन राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज पूरे शासकीय कार्य निपटाने का दिन है। मनोविनोद के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। चीटियों को दाना खिलाएं।