नई दिल्ली: देसभर में कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। टीकाकरण के दूसरे चरण में वरिष्ठ नागरिकों को टीका लगाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री सहित कई पॉलिटिशियन्स ने भी कोरोना टीकाकरण करवाया है। जिसका कई लोगों में साइड इफेक्ट्स नजर आए हैं। जिसे लेकर रिसर्च की जा रही है। लेकिन टीका लगवाने के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि टीकाकरण के बाद क्या खाएं और क्या ना खाएं। हालांकि इसे लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी एडवायजरी जारी की है, आइए जानते हैं क्या कहना है मंत्रालय का….
स्वास्थ्य मंत्रालय और रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को भ्रामक सूचनाओं से दूर रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है। इसके अलावा जारी एडवाइजरी में ये भी जानकारी दी है कि टीका लेने के बाद क्या खाना और क्या पीना सही रहता है।
– विशेषज्ञों की मानें तो कोरोना वायरस वैक्सीन लेने के बाद चिकन सूप का सेवन करना सबसे उत्तम होता है। वहीं, शाकाहारी लोग सब्जी के सूप का सेवन कर सकते हैं।
– रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, किसी को कोरोना वैक्सीन लेने के बाद मामूली साइड इफेक्ट्स हो सकता है। इन साइड इफेक्ट्स से लड़ने में इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके लिए कोरोना वैक्सीन लेने के बाद इम्यून बूस्टिंग यानी मजबूत करने वाले चीजों का सेवन करना चाहिए।
– इसके साथ ही रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है। माना जाता है कि कोरोना वैक्सीन से उबरने में लिक्विड अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अपनी डाइट में केवल उन चीजों को शामिल करें, जिनमें पानी अधिक रहता है।
– अगर आप वैक्सीनेशन के बाद अगर आप वैक्सीन लेने के बाद असहज महसूस करते हैं, तो चिकन सूप और चिकन नूडल का सेवन कर सकते हैं।
– इसके अतिरिक्त आलू, ब्रोकली, बीन्स और केल का सेवन कर सकते हैं।
– आसान शब्दों में कहें तो कोरोना वैक्सीन लेने के बाद पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।
किन चीजों से परहेज करना जरूरी
वैक्सीन लगने के बाद हमें शुगर ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड फूड, एनर्जी ड्रिंक्स, फास्ट फूड या एल्कोहॉलिक पदार्थों का सेवन बिल्कुन नहीं करना चाहिए. इनमें फैट, सोडियम, शुगर की अत्यधिक मात्रा वजन बढ़ने के साथ-साथ डायबिटीज, जोड़ों में दर्द, किडनी की समस्या, हार्ट डिसीज, हाई कॉलेस्ट्रॉल और हार्मोनल समस्या के लिए भी जिम्मेदार होते हैं।
नोट: ( इस लेख में दिए गए टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के आधार पर ही लें)