भोपाल। आम जन को सहुलियत देते हुए मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अपना मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से अब उच्च न्यायालय के वकीलों। याचिकाकर्ताओं, आरोपियों और अन्य संबंधित लोगों की जानकारी मिलेंगी। इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य न्यायाधीश ने ऐप को किया लॉन्च
जबलपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने एक कार्यक्रम के दौरान इस ऐप को लॉन्च किया। इस दौरान हाई कोर्ट के न्यायाधीश और माहाधिवक्ता मौजूद रहे। इस ऐप को एंड्रॉयड ओएस और एप्पल आईओएस दोनों जगह से डाउलोड किया जा सकता है। ऐप को डाउनलोड करने के लिए आपको इन दोनों जगह पर बस High Court of Madhya Pradesh e Services App टाइप करना होगा इसके बाद आप इस डाउनलोड कर पाएंगे।
ऐप से क्या-क्या मिलेगी जानकारी
इस ऐप के माध्यम से अब आपको ई-डिस्प्ले बोर्ड, जजमेंट, ऑर्डर, केस स्टेट्स, काउज लिस्ट, कॉपी, चेतावनी, डिफेक्ट्स और डिफॉल्ट, केस डायरी और फिडबैक की सुविधा दी जाएगी।
वकीलों के लिए भी लाभदायक है ऐप
आम जन के अलावा यहां से वकील डिजिटल डायरी और पुराने फैसले डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऐप में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके बाद माई डायरी की सुविधा मिलेगी। यहां अधिवक्ता लंबित मामलों के बारे में डिटेल में जानकारी हांसिल कर सकते हैं। साथ ही इसे एक सूची के रूप में बनाकर अपने पास रख भी सकते हैं। वहीं अगर ऐप पर आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो फिर आप इसके फ्री टेक्स्ट सर्च टूल की सहायता से अन्य मामलों को भी ढूंढ सकते हैं।
1घंटे के अंदर इतने लोगों ने किया डाउनलोड
ऐप के लॉन्च होते ही करीब एक घंटे के अंदर 1 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे डाउनलोड भी कर लिया। बतादें कि इस ऐप को फिलहाल MPHC Version 1.0′ को विकसित कर लॉन्च किया गया है। जिसे जल्दी ही अपडेट किया जाएगा। इसके बाद इस वर्जन का नाम ‘MPHC Version 2.0’ रहेगा