image source : https://twitter.com/Ramesh_Mendola
इंदौर। बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला कोरोना पॉजिटिव MLA Ramesh Mendola Corona positive पाए गए है। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि 6 दिन पहले पूर्व महापौर और इंदौर क्षेत्र क्रमांक चार से विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिये खुद ही दी थी।
मालिनी गौड़ ने बताया था कि उन्हें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई दिए थे, जिसके बाद उन्होंने जांच कराई थी। इसमें वह पॉजिटिव आई थीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद वह होम आइसोलेशन में हैं। विधायक ने साथ ही अपने संपर्क में आने वाले लोगों को भी सतर्कता बरतते हुए जांच कराने का आग्रह किया है।