मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले कई दिनों से तेज धूप होने लगी है जिसके कारण वातावरण में ठंडक कम (weather forecast) होने लगी है। बीते कुछ दिन-रात के तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कुछ दिनों से मौसम में कम ठंडक देखने को मिल रही है। लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड के आसार दिखाए हैं। क्योंकि मौसम विभाग का अनुमान जताया है कि मध्य पाकिस्तान में चक्रवातीय गतिविधियां होने का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर पड़ेगा और प्रदेश में कल से कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं।
प्रदेश में 22 जगहों पर 4 डिग्री से 10 डिग्री तापमान
प्रदेश में 22 जगहों पर तापमान 4 डिग्री से 10 डिग्री तक दर्ज किया गया। इसके साथ ही 13 जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। होशंगाबाद में सबसे ज्यादा 13.2 डिग्री तक पारा गया। इंदौर में 12.5 डिग्री सेल्सियस और भोपाल में 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि उमरिया अब भी सबसे सर्द है। यहां रात का पारा 4.2 डिग्री तक आ गया।
प्रदेश में कहीं भी नहीं दिखा कोहरा
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर में हुई बर्फबारी के बाद वहां बर्फ पिघलने लगी है। वहां से हमारे यहां सर्द हवा आने लगी है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट हुई। हालांकि प्रदेश में कहीं भी कोहरे का असर नजर नहीं आया। भोपाल में रविवार सुबह सूरज देर से निकला। दो दिन से यहां सुबह-सुबह हल्का कोहरा हो रहा है।
मध्यप्रदेश में 28 से ठंड पकड़ेगी जोर
मौसम विभाग का अनुमान है कि 28 दिसंबर से ठंड जोर पकड़ेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नए साल में हाड़कंपा देने वाली ठंड पड़ सकती है वहीं रात का पारा भी 5 डिग्री के आसपास हो सकता है और रात को लगातार ठिठुरन बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि आने वाले 3 से 4 दिन में कोहरा के साथ दिन का पारा नीचे गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।