Unique Marriage Law in Eritrea: दुनिया में शादी के तरह-तरह के रीति-रिवाज, परंपराएं और कानून हैं। आमतौर पर किसी भी व्यक्ति की एक शादी को ही जरूरी माना जाता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां दो शादियां करना जरूरी है। अगर कोई पुरुष दो शादी नहीं करता है, तो जबरन उसकी दो शादी कराई जाती है। अगर इस बात से वह मना कर देता है तो उसे जेल की सजा भी हो सकती है।
दो पत्नियां नहीं रखने पर होती है शख्त कार्रवाई
शादी को लेकर यह अनोखा कानून अफ्रीकी देश इरिट्रिया में (Marriage Law in Eritrea) है। इस कानून के मुताबिक, देश के हर पुरुष को दो पत्नियां रखना अनिवार्य है। इरिट्रिया में प्रत्येक पुरुष को दो शादियां करनी ही पड़ती हैं। अगर कोई पुरुष दो पत्नियां नहीं रखता तो उसके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जाती है। सजा के तौर पर उसे जेल में डाल दिया जाता है।
अनोखा कानून बनाने की है ये वजह
इरिट्रिया देश के शादी के कानून के बारे में जानने के बाद आप भी हैरान होंगे कि आखिर यह प्रावधान क्यों है। लेकिन इस अनोखे कानून को बनाए जाने के पीछे भी एक बड़ी वजह है। दरअसल, इरीट्रिया में महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से बहुत ज्यादा है। इसका मुख्य कारण इस देश का इथियोपिया से गृह युद्ध है। इसी वजह से पुरुषों को दो शादी करने का कानून बनाया गया।
पहली पत्नी ने दूसरी शादी में डाली अड़चन तो होगी उम्रकैद
पुरुषों के अलावा देश में महिलाओं को लेकर भी एक सख्त कानून है। इस देश में रहने वाली महिलाएं अपने पति की दूसरी शादी में रुकावट नहीं डाल सकती हैं। अगर कोई महिला ऐसी कोशिश करती है तो उसे उम्रकैद की सजा दी जाती है।