इंदौर। हाईकोर्ट जज न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर justice vandana kasrekar died का आज निधन हो गया। बताया जा रहा है कि न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर को कोरोना था जिसके चलते उनका निधन हुआ है। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले उन्हें तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था। तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाना था, लेकिन हालत नाजुक होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भर्ती किया गया था।
इंदौर उच्च न्यायालय में पदस्थ माननीय न्यायमूर्ति वंदना कसरेकर के निधन का दुःखद समाचार मिला है।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस वज्रपात को सहने की क्षमता दें।
मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं।
ॐ शांति
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 13, 2020
एक वर्ष बाद रिटायर होने वाले थी
जस्टिस वंदना केसरकर एक वर्ष बाद रिटायर होने वाले थी और लंबे समय से इंदौर के मेदांता अस्पताल में ही भर्ती थी। केसरकर इंदौर बेंच की दूसरी महिला जज थी। वर्ष 1960 में जन्मी कसरेकर इंदौर हाईकोर्ट बार की आजीवन मेम्बर रही और 2014 में जज बनीं, 2016 में स्थायी जज बनी।