नई दिल्ली: नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसानों के आंदोलन ने शनिवार को उग्र रूप ले लिया। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। लेकिन किसान फिर भी नहीं माने तो पुलिस ने आंदोलनकारी किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें भी की। आंदोलनकारी किसानों ने भी पुलिस की गाड़ी में एक ट्रेक की मदद से टक्कर मार दी, जिससे की नाकाबंदी हट जाए। इधर किसानों के प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट कर सरकार को चेतावनी दी है।
PM को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है।
सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती।
मोदी सरकार को किसानों की माँगें माननी ही होंगी और काले क़ानून वापस लेने होंगे।
ये तो बस शुरुआत है!#IamWithFarmers
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 27, 2020
किसानों के आंदोलन पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘PM को याद रखना चाहिए था जब-जब अहंकार सच्चाई से टकराता है, पराजित होता है. सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे किसानों को दुनिया की कोई सरकार नहीं रोक सकती. मोदी सरकार को किसानों की माँगें माननी ही होंगी और काले क़ानून वापस लेने होंगे. ये तो बस शुरुआत है!’
प्रदर्शनकारियों को मिली दिल्ली आने की इजाजत
प्रदर्शनकारी किसानों को राजधानी दिल्ली आने की इजाजत दे दी गई है। दिल्ली पुलिस आयुक्त ने कहा, प्रदर्शनकारियों को बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में विरोध करने की अनुमति है। दिल्ली पुलिस के जवान उनके साथ रहेंगे।
Delhi: Farmers enter the national capital through the Tikri border after being given permission to hold their demonstrations at the Nirankari Samagam Ground in the Burari area#DelhiChalo pic.twitter.com/Oy4JcVj6lV
— ANI (@ANI) November 27, 2020