भोपाल: मध्यप्रदेश की 19 जिलों की 28 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच रुझान बीजेपी के पक्ष में आ रहे हैं। वहीं 19 सीटों पर भाजपा और 8 सीट पर कांग्रेस आगे है, जबकि 1 सीट (मुरैना) पर बसपा आगे है। अब तक आए रुझानों में भाजपा का कमल खिलता दिख रहा है।
पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र सिंह यादव, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सुरेश धाकड़ और बिसाहूलाल आगे चल रहे हैं। वहीं सिंधिया खेमे के दो मंत्री ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया के अलावा एंदल सिंह कंषाना पीछे हैं।
उप चुनाव अपडेट्स: कौन आगे
दिमनी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गिर्राज दंडोतिया पीछे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रविंद्र सिंह तोमर लीड लिए हुए है।
मुरैना की जोरा सीट पर कांग्रेस के पंकज उपाध्याय आगे है। यहां भाजपा के सूबेदार सिंह से उनका मुकाबला है।
भिंड की मेंहगाव सीट से कांग्रेस के हेमंत कटारे आगे। भाजपा प्रत्याशी और मंत्री ओपीएस भदौरिया पीछे।
सुरखी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 3000 वोट से आगे।
सांवेर से भाजपा प्रत्याशी तुलसी सिलावट 8238 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस के प्रेमचंद गुड्डू प्रत्याशी हैं।
नेपानगर सीट में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा कास्डेकर आगे।
देवास की हाट पिपल्या सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल 1171 वोट से आगे।
सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे 16900 वोटों की बढ़त के साथ जीत की और
ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।
बदनावर में मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 1650 वोट से आगे चल रहे हैं।
सांची से भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी 15000 वोटों से आगे चल रहे हैं।
डबरा सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री इमरती देवी 13000 वोट से आगे।
ग्वालियर से भाजपा प्रत्याशी प्रद्यु्म्न सिंह तोमर 1200 वोटों से आगे।
ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी मुन्ना लाल गोयल 500 वोट से आगे।
आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े 1500 वोटों से भाजपा के मनोज ऊंटवाल से आगे।
बमोरी से मंत्री और भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया 14500 वोटों से आगे।
अनूपपुर से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री बिसाहूलाल सिंह 4351 वोटों से आगे चल रहे हैं।
अम्बाह में भाजपा के कमलेश जाटव आगे चल रहे हैं। उनका कांग्रेस प्रत्याशी सत्यप्रकाश से मुकाबला है।
भांडेर सीट से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे 1433 चल रहे हैं। यहां से भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया प्रत्याशी हैं।
सुमावली में कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह आगे हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी मंत्री एंदल सिंह कंसाना से उनका मुकाबला है।
अशोकनगर की मुंगावली सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह यादव 5383 वोट से आगे।
अशोकनगर सीट से भाजपा के जजपाल सिंह जज्जी 861 वोटों से आगे हैं।
पोहरी सीट में भाजपा प्रत्याशी और मंत्री सुरेश धाकड़ 200 वोट से आगे हैं। शुरुआती रुझान में बसपा प्रत्याशी कैलाश कुशवाह आगे थे।