भोपाल। जिले में उपचुनाव के पहले निर्वाचन आयोग ने कार्रवाई करते हुए अशोकनगर कलेक्टर अभय वर्मा और पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया का तबादला कर दिया है। अब इनकी जगह कलेक्टर के रूप में प्रियंका दास और पुलिस अधीक्षक के रूप में तरुण नायक को भेजा गया है।
आज आदेश जारी कर अशोकनगर जिले के कलेक्टर अभय कुमार वर्मा को हटा कर उनके स्थान पर प्रियंका दास को अशोकनगर कलेक्टर पदस्थ किया गया है। एक अन्य आदेश में रघुवंश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक जिला अशोकनगर को हटा कर उनके स्थान पर तरुण नायक को पुलिस अधीक्षक अशोकनगर पदस्थ किया गया है। अभय कुमार वर्मा की पद-स्थापना अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन और रघुवंश कुमार सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है।