Advertisment

'कोवीशील्ड' की 95 फीसदी खुराकों की देशभर में आपूर्ति की गई

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

( पहले और छठे पैरा में शब्द जोड़ते हुए)

पुणे, 13 जनवरी (भाषा) भारत सरकार द्वारा खरीदी गई कोरोना वायरस के टीके की 1.1 करोड़ खुराकों में से 95 फीसदी की आपूर्ति देश भर में कर दी गई है।

Advertisment

सूत्रों ने बुधवार को यह जनकारी दी।

इससे एक दिन पहले ही टीके को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने का काम शुरू हुआ था।

ऑक्सफोर्ड/एक्सट्राजेनिका के कोविड-19 रोधी टीके ''कोवीशल्ड'' की पहली खेप मंगलवार सुबह पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की विनिर्माण इकाई से निकली थी। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया में इस टीके का निर्माण किया गया है।

टीके की खेप लेकर विमान पुणे से 13 शहरों के लिए रवाना हुए थे।

परिवहन व्यवस्था में शामिल सूत्रों ने बताया, ' कुल खरीद ऑर्डर (1.1 करोड़ खुराकों) में से अबतक 95 फीसदी खुराकों की आपूर्ति कर दी गई है। शेष एक लाख से अधिक खुराकों की आपूर्ति भी जल्दी कर दी जाएगी।'

Advertisment

''एसबी लॉजिस्टिक'' के एमडी संदीप भोसले ने बताया कि बुधवार को विमान टीके की खेप लेकर आगरा, मेरठ, बरेली, पुडुचेरी, पोर्ट ब्लेयर और लेह रवाना हुए।

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

भाषा

नोमान माधव

माधव उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें