Mozambique Boat Accident: मोजाम्बिक में सवारियों से भरी नाव पलटी, डूबने से 90 से ज्यादा लोगों की मौत

Mozambique Boat Accident: मोजांबिक से बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। उत्तरी तट के पास एक नाव डूब गई जिसके चलते 91 लोगों की मौत हो गई।

Mozambique Boat Accident: मोजाम्बिक में सवारियों से भरी नाव पलटी, डूबने से 90 से ज्यादा लोगों की मौत

हाइलाइट्स

  • मोजाम्बिक में सवारियों से खचाखच भरी नाव समुद्र में डूबी
  • हादसे में 90 से अधिक लोगों की मौत, 5 को बचाया गया
  • अधिकारियों के मुताबिक, हैजा महामारी के डर से भाग रहे थे लोग

Mozambique Boat Accident: दक्षिण अफ्रीकी देश मोजांबिक से बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां के उत्तरी तट के पास एक नाव डूब गई जिसके चलते 91 लोगों की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार यह नाव 130 लोगों को लेकर नामपुला प्रोविंस के एक आइलैंड की ओर जा रही थी। लेकिन, बीच में ही यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि यह नाव पहले फिशिंग वेसल था।

अधिकारियों ने बताया कि नाव इसलिए डूबी क्योंकि उसमें क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। इसके अलावा नाव पैसेंजर ट्रांसपोर्ट यानी यात्रियों को लाने-ले जाने के लिए अनफिट थी। मारे गए लोगों में कई बच्चे भी शामिल हैं।

बचाने की कोशिशों के बाद भी अभी तक केवल 5 सर्वाइवर मिल पाए हैं। बाकी लोगों की तलाश के लिए अभियान चल रहा है लेकिन समुद्री स्थिति इस काम में दिक्कत पैदा कर रही है।

   महामारी से जूझ रहा है मोजाम्बिक

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के सबसे गरीब देशों में शामिल मोजाम्बिक में अक्टूबर से अब तक खराब पानी के चलते बीमारी से लगभग 15,000 मामले और 32 मौतें दर्ज की गई हैं। नामपुला प्रांत इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित है। एक तिहाई मामले अकेले यहीं से सामने आये हैं।

   हैजा के 13 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

अफ्रीका के कई देशों में जनवरी 2023 से हैजा बीमारी फैल रही है। मोजाम्बीक ​​​​​​का नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है। इसके फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है।

इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज नहीं मिलने पर कुछ ही घंटों में मौत भी हो सकती है। UNICEF के मुताबिक, मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है। मोजाम्बीक में अक्टूबर 2023 से अब तक हैजा के 13,700 मामले सामने आए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है।

   जिहादी हमलों से भाग रहे लोग

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के सबसे गरीबों में से एक दक्षिणी अफ्रीकी देश में अक्टूबर से अब तक बीमारी के लगभग 15,000 मामले और 32 मौतें दर्ज की गई हैं।

नामपुला सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र है, जहां सभी मामलों का एक तिहाई हिस्सा है।  हाल के महीनों में, प्रांत में अपने उत्तरी पड़ोसी काबो डेलगाडो में जिहादी हमलों से भागकर बड़ी संख्या में लोग आए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article