भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। सोमवार को प्रदेश में 2483 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 29 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सोमवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 90730 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 1791 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 67711 मरीज स्वस्थ हो चुके है और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 21228 है।
इंदौर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 17161
इंदौर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 17161 हो गई। इसी शहर में आज कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई। इंदौर में कुल मरने वालों की संख्या 463 हो गई। सोमवार की शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 379 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 223 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 11536 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 5162 है।
भोपाल में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 13431
भोपाल में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 13431 हो गई। इसी शहर में आज कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई। भोपाल में कुल मरने वालों की संख्या 329 हो गई। सोमवार की शाम जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार आज 244 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही आज 266 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक भोपाल में 11333 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 1769 है।