Advertisment

महाराष्ट्र में 905 पक्षी मृत पाए गए, जांच जारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई,15 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में 905 पक्षी मृत पाए गए हैं, जिनमें 753 कुक्कुट पक्षी भी शामिल हैं। कंकालों को परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं में भेजा गया है।

Advertisment

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पशुपालन विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आठ जनवरी से अब तक राज्य में 3,949 पक्षी मृत पाए गए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे समाप्त हुए 12घंटों में 905 पक्षी मृत पाए गए। इनमें 753 कुक्कुट पक्षी भी शामिल हैं, शेष कौवे,बगुले,गौरैया और तोते आदि थे। नमूनों को बर्ड फ्लू जांच के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि बर्ड फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद से 14,507 पक्षियों को मारा जा चुका है।

Advertisment

भाषा शोभना माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें