Advertisment

9 Year Old Girl Died: गमछा बना फांसी का फंदा, दम घुटने से हुई बच्ची की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

author-image
Bansal News
9 Year Old Girl Died: गमछा बना फांसी का फंदा, दम घुटने से हुई बच्ची की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

भोपाल। गांधी नगर थाना क्षेत्र में आज खेल खेल मेें एक 9 साल की 9 Year Old Girl Died बच्ची की जान चली गई। बताया जा रहा है कि राजीव गांधी विश्वविद्यालय परिसर में खेलते-खेलते बच्ची गमछे के फंदे में फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisment

आरजीपीवी परिसर में झुग्गी में बच्ची का परिवार रहता है
जानकारी के अनुसार गांधी नगर पुलिस के अनुसार आरजीपीवी परिसर में झुग्गी में बच्ची का परिवार रहता है बच्ची के परिजन मूलत: बैरसिया गांव कढ़ैया के रहने वाले हैं। पिता कैलाश वंशकार ने पुलिस को बताया कि वे शुक्रवार की दोपहर पत्नी शालिनी के साथ काम पर गए थे।

जांच में मामला हादसा जैसा लग रहा

पिता कैलाश वंशकार ने बताया कि घर पर 11 साल का बेटा और 9 साल की बेटी संजना थी। शाम को घर पहुंचने पर बाहर बेटा बर्तन धोते मिला। संजना के बारे में पूछने पर बोला कि वह अंदर है। अंदर पहुंचने पर संजना बांस पर बंधी गमछे में फंसी थी। गमछा उसके गले में फंसा था। संजना को फंदे से निकालकर परिजनों के साथ पास के निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अभी तक बच्ची के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार अब तक जांच में मामला हादसा जैसा लग रहा है। हालांकि मामले की FSL जांच भी कराई जा रही है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें