9 Sep Daily Horoscope 2021 : मेष राशि के जातकों के सभी कार्य होंगे पूर्णं, इनको रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान

नई दिल्ली। गुरूवार का दिन 9 Sep Daily Horoscope 2021 मेष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा बीतने वाला है। इनके सारे कार्य पूर्ण होंगे। तो वहीं मिथुन राशि के जातकों की संपत्ति में इजाफा होगा। पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं बाकी राशि के जातकों का हाल।
मेष राशि —
मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन कामों को करने वाला होगा। इस दिन आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। जिन कामों को करने की सोच रहे हैं उनमें उम्मीद से ज्यादा सफलता मिल सकती है।
वृष राशि —
वृष राशि के जातकों में जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें पर लर्निंग स्किल पर ध्यान देंना हेागा। अपेक्षित लाभ होगा। कुद खरीदने की योजना बना सकते हैं। आज आपकी सोच सकारात्मक होंगी।
मिथुन राशि —
मिथुन राशि के जातकों को संबंधों से मधुरता रखने के लिए मधुर वाणी का उपयोग करना होगा। स्थाई संपत्ति में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे।
कर्क राशि —
इस राशि के जातकों को रुका हुआ धन मिल सकता है। दोस्त आपकी मदद करेंगे। किसी से कोई अनबन हुई है तो उसे जल्दी सुलझा पाएंगे। पैसे से संबंधित सभी मामले सुलझ सकते हैं।
सिंह राशि —
सिंह राशि के जातकों को गुरुवार का दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। रोजमर्रा के कामों को निपटाने में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
कन्या राशि —
कन्या राशि के जातकों का धार्मिक कार्यों में पैसा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक विवाद से बचें।
तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को समझदारी से काम लेना होगा। वाणी पर संयम न रखना आपको मुसीबत में डाल सकता है। कार्य सिद्ध होंगे।
वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि के जातकों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। तभी काम निपटा पाएंगे। नया काम शुरू करने की वजह पुराने कामों को पूरा करने की कोशिश करें। प्रेमी से मुलाकात हो सकती है।
धनु राशि —
धनु राशि के जातकों का दिन अच्छा बेचने वाला है। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवन साथी कोई सरप्राइज दे सकते हैं। घर से निकलते समय बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें।
मकर राशि —
मकर राशि के जातकों को जीवन साथी का साथ मिलेगा। निकटतम लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपका शांत व्यवहार आपको सफलता दिलाएगा। जीवन साथी का साथ घर में समृद्धि लाएगा।
कुंभ राशि —
इस राशि के जातकों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। अपनी योग्यता परिश्रम के बल पर कामों को पूरा कर पाएंगे। उदर विकार आपको घेर सकते हैं। बाहर के खानें को नजरअंदाज करें।
मीन राशि —
मीन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। पैसों को लेकर मन कई तरह के विचार आ सकते हैं। कहीं घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के व्यवहार से मन उदास हो सकता है।