8th Central Pay Commission: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को दी मंजूरी, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

8th Central Pay Commission: केंद्रीय वेतन आयोगों का गठन लगभग हर 10 साल में किया जाता है। पिछला यानी 7वां वेतन आयोग 2016 से लागू हुआ था।

8th Central Pay Commission: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग को दी मंजूरी, 50 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

हाइलाइट्स 

  • 50 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत
  • हर 10 साल में आता है नया वेतन आयोग
  • इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू होंगी 

8th Central Pay Commission: केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) के गठन को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट ने जनवरी 2025 में इसके गठन का प्रस्ताव पारित किया था और अब इसके बिंदु को भी स्वीकृति मिल गई है। यह आयोग अपनी रिपोर्ट 18 महीनों के भीतर पेश करेगा, यानी इसकी सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी। यह निर्णय करीब 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत लेकर आया है।


हर 10 साल में आता है नया वेतन आयोग

केंद्रीय वेतन आयोगों (Central Pay Commissions) का गठन लगभग हर 10 साल में किया जाता है। पिछला यानी 7वां वेतन आयोग 2016 से लागू हुआ था, जिसने कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा किया था। अब 8वां आयोग उसी परंपरा को आगे बढ़ाएगा, जिससे आने वाले वर्षों में कर्मचारियों की वेतन वृद्धि (Salary Hike) और जीवनस्तर सुधार (Living Standard Improvement) की उम्मीद बढ़ गई है।

कर्मचारियों में खुशी, उम्मीदें बढ़ीं

इस फैसले के बाद सरकारी कर्मचारियों में उत्साह है। कई कर्मचारी संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका मानना है कि महंगाई दर और जीवन-यापन की लागत को देखते हुए 8वां वेतन आयोग समय की मांग थी।सरकार ने स्पष्ट किया है कि आयोग एक अस्थायी निकाय (Temporary Body) होगा, जिसमें एक अध्यक्ष, एक सदस्य और एक सदस्य-सचिव होंगे। आयोग अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर अपनी अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा। इसके बाद कैबिनेट इसे मंजूरी देगी और इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा।

Prashant Kishor Controversy: चुनाव से पहले विवादों में फंसे जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर, 2 राज्यों के निकले वोटर


Prashant Kishor Controversy: बिहार चुनाव 2025 में अब महज 1 हफ्ते का समय बचा है। पहले फेज की वोटिंग 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगी और दूसरे फेज की 11 नवंबर को होगी वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे, मगर इससे पहले ही जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article