Mahakal Temple: नए साल पर टूटा सिंहस्थ का रिकॉर्ड, 8 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन

Mahakal Temple महाकाल के दर्शन के साथ होगा नए साल का आगाज 8 लाख श्रध्दालुओं ने किया बाबा महाकाल के दर्शन, उज्जैन में सभी होटल रहे फुल

Mahakal Temple: नए साल पर टूटा सिंहस्थ का रिकॉर्ड, 8 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन

उज्जैन। Mahakal Temple. नए साल के मौके पर महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देर रात तक 8 लाख 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। देश के कोने-कोने से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में ज्यादातर लोग ट्रेन से पहुंचे थे। कई श्रद्धालु बसों से भी आए थे लेकिन ड्राइवर की हड़ताल की वजह से उन्हें भी रेल से ही जाना पड़ा।

जान जोखिम में डालकर किया सफर
यात्रियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से कई यात्री पटरी पर ट्रेन का इंतजार करते दिखाई दिए। कई लोग तो ट्रेन में इमरजेंसी खिड़की से अंदर जाते दिखे। उज्जैन रेल्वे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1741648065214242896?s=20

होम स्टे, टैक्सी की बुकिंग फुल
उज्जैन में भक्तों की भीड़ का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि यहां पर होटल, होम स्टे और धर्मशालाओं की बुकिंग भी फुल रही। आपको बता दें कि साल 2016 में हुए सिंहस्थ में यहां 6 लाख भक्त जुटे थे। नए साल पर ये संख्या 8 लाख पार हो गई।

संबंधित खबर:Ujjain Mahakal News: शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती की धर्मसभा के लिए उज्जैन महाकाल प्रबंध समिति के नाम पर मांगा दान, होगी FIR

महाकाल दर्शन के बाद जाईए महाकाल लोक
नए साल के मौके पर इस बार श्रद्धालुओं को एक बड़ी सौगात मिली। इस बार श्रद्धालु महाकाल दर्शन के बाद सीधे महाकाल लोक  के भी दर्शन कर सके इससे पहले श्रद्धालुओं को लंबा चक्कर महाकाल लोक आना पड़ता था। सोमवार को बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया।
ये भी पढ़ें:

01 Jan 2024 Rashifal: आज मेष राशि वालों को निवेश में मिल सकता है अच्छा रिटर्न, जानें क्या कहती है आपकी राशि

Top Hindi News Today: 10 राज्यों में ट्रक-बस ड्राइवर्स की हड़ताल का असर, डिब्बा बंद उत्पादों को लेकर नया नियम लागू

Welcome 2024: जानें, MP में नए साल में‌ ये नए प्रोजेक्ट लोगों की जिंदगी‌ में लाएंगे सामाजिक-आर्थिक बदलाव

Welcome 2024: जानें 2024 में क्‍या रहेगा खास, राम मंदिर, ओलंपिक, लोकसभा चुनाव समेत इन इवेंट्स पर दुनिया भर की नजर  

CG News: जामताड़ा गैंग के निशाने पर छत्तीसगढ़, व्हाट्सएप हैक कर महिलाओं से कर रहे ठगी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article