7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का बड़ा तोहफा, केंद्र सरकार कर रही तैयारी

नई दिल्ली: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली (diwali) से पहले बहुत अच्छी खबर सामने आई है। जी हां, आपकी दिवाली को हैप्पी करने के लिए केंद्र सरकार तोहफा देने की तैयारी कर रही है।
दरअसल, कोरोना संकट के बीच केंद्र सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-औद्योगिक श्रमिक (CPI-IW) के आधार वर्ष को बदलने का काम कर सकती हैं। अगर यह संभव हुआ तो सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी संभव है। इसका सीधा लाभ 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। आइए जानते हैं इसको लेकर कुछ जरुरी बातें..
अब 21 अक्टूबर पर निगाहें
केंद्रीय कर्मचारियों की निगाहें अब 21 अक्टूबर पर टिकी हैं क्योंकि इस दिन सरकार फैसला लेने वाली है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष कुमार गंगवार इस दिन नया CPI-IW सूचकांक जारी कर सकते हैं। अगर यह बदल दिया जाता है, तो कर्मचारियों का वेतन बढ़ना तय है। क्योंकि वेतन और डीए का आकलन इस सीपीआई-आईडब्ल्यू पर ही आधारित होता है।
प्राइवेट सेक्टर के कामगारों का भी न्यूनतम वेतन बढ़ सकता है
सीपीआई-आईडब्ल्यू पर ही डीए और वेतन निर्भर करता है। जब इसे आधार वर्ष में परिवर्तित किया जाता है तो इसका सीधा असर महंगाई भत्ते पर पड़ता है। वहीं यह भी उम्मीदें जताई जा रही है कि CPI-IW के आधार वर्ष को बदलने से निजी क्षेत्र के कामगारों के न्यूनतम वेतन में भी बढ़ातरी होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों को नहीं मिलेगा तत्काल लाभ
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को इसका तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। क्योंकि डीए में सरकार ने जून 2021 तक के लिए रोक लगा रखी है। इसके बाद भी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार वर्ष में बदलाव होने से भविष्य में इसका लाभ केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगा। वर्तमान में 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता यानी डीए केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार देती है।
इधर मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दिया था फेस्टिवल एडवांस
वहीं बीते कुछ दिनों पहले ही मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को 10,000 रुपये का स्पेशल फेस्टिवल एडवांस देने की घोषणा की थी। इस फेस्टिवल एडवांस पर कोई ब्याज नहीं लगेगा। जिसे 10 आसान किश्तों में वापस करना होगा। वहीं, अवकाश यात्रा रियायत (LTC) के एवज में कैश वाउचर मिलेंगे। इसकी घोषणा केंद्र सरकार की ओर से पिछले दिनों की गई है।
0 Comments