Advertisment

तमिलनाडु में कोविड-19 के 790 नए मामले, आठ मरीजों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

चेन्नई, आठ जनवरी (भाषा) तमिलनाडु में शुक्रवार को 790 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई तथा इस बीमारी से आठ और लोगों ने दम तोड़ दिया।

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 8,24,776 तक पहुंच गई है तथा आठ और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 12,208 हो गई है।

नए मरीजों में संयुक्त अरब अमीरात से लौटा एक यात्री भी शामिल हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि 897 और लोगों ने राज्य में बीमारी को मात दी जिससे अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 8,05,136 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या फिलहाल 7,432 है।

भाषा शुभांशि अविनाश

अविनाश

Advertisment
चैनल से जुड़ें